Weather News: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, यहाँ देखे जिलो की लिस्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather News | रविवार को पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी देखने को मिली. बीच में अचानक से धूप निकल आती थी और अचानक से ही गायब हो जाती थी. वहीं, मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की संभावना जताई थी. 5 बजे के बाद बारिश की संभावना है. हरियाणा में पूरे दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

barish

मौसम विभाग ने शाम 5 बजे (14-08-2022) पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटे के अंदर हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. जिंद, कैथल, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, पंचकूला, फतेहाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, चरखी दादरी और रोहतक में जल्द बारिश होगी. इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की मिट्टी से निकले बॉलीवुड के ये सितारे, किसी ने अभिनय तो किसी ने संगीत में बनाया नाम

कल भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा अब सामान्य स्तिथि से दक्षिण की और जाने से हरियाणा राज्य में 15 अगस्त तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई तथा हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, अरब सागर से नमी वाली हवाओं के प्रभाव से राज्य में 15 अगस्त को भी राज्य के दक्षिण पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है. बता दें कि बारिश नहीं होने की वजह से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा था जिस वजह से लोगों को फिर से गर्मी का एहसास हो रहा था.वहीं, बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.