हिसार, Haryana Mausam News | हरियाणा में आज 30 मई को सुबह होते ही मौसम ने करवट ले ली है. फतेहाबाद के जाखल में बरसात होने से सड़कों पर पानी भर गया है. रोहतक, महेंद्रगढ़, झज्जर, अंबाला और फरीदाबाद में आसमान बादलों से ढका हुआ नजर आ रहा है. यहां कभी भी बरसात हो सकती है. वहीं, गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. राज्य का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
आज इन इलाकों में होगी बरसात
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा सुबह 9:10 बजे तक जारी किए गए अलर्ट के अनुसार हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला जिलों में धूल भरी हवाएं चलने और हल्की बरसात की संभावना जताई गई है.
आगे ऐसा रहेगा मौसम
31 मई : कल 31 मई को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में 25 से 50% तक बारिश की संभावना है. वहीं कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में 25% तक बरसात के आसार बने हुए हैं. इस दौरान प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम खुश्क बना रहेगा.
1 जून : इस दिन राज्य के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50% तक बारिश के आसार बने हुए हैं. वहीं, जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25% तक बरसात की संभावना जताई गई है.
2 जून : इस दिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 25 से 50% तक बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25% तक बारिश के आसार हैं.
