हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, रात को बढ़ी ठंड; अलाव का सहारा ले रहे लोग

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम करवटें ले रहा है. दिन में तेज धूप होती है तो सुबह- शाम तेज हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ रही है. रात के तापमान लगातार गिरावट आ रही है. शीत हवाओं से कोहरे छंट गया है, लेकिन सूखी ठंडे का असर बढ़ रहा है.लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है. प्रदेश में सबसे ठंडा सोनीपत जिला रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Webp.net compress image 23

हिसार की बात करें तो गुरुवार को हिसार का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा है. न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा है.

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 26 से 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय होने के कारण हवाओं का रूख बदल रहा है. इससे वातावरण में नमी आई है. इसकी वजह से कई इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है. जहां कोहरा नहीं बनेगा, वहां सूखी ठंड पड़ेगी.

यह भी पढ़े -  दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार

छंटा कोहरा

पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ था, लेकिन शांत हवाओं के कारण कोहरा छंट गया है जिससे मौसम साफ नजर आ रहा है. शांत हवाओं के चलते दिन में धूप खिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने सुबह- शाम ठंड ओर बढ़ने की संभावना जताई है. रात के तापमान में ओर गिरावट आने की संभावना है. कुल मिलाकर आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने वाला है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.