हरियाणा में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 23 और 24 मई को इन जिलों में होगी हल्की बारिश

हिसार, Haryana Mausam Update | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आमतौर पर 23 मई तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान हवाओं में बार- बार बदलाव देखने को मिलेगा.

Barish Weather Mausam

23 मई तक प्रदेश में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते बीच- बीच में आंशिक बादलवाही के साथ हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के भी आसार बने हुए हैं.

हल्की बरसात की बनी संभावना

प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में 19 व 20 मई को तथा दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों में 21 मई को कुछ एक जगह पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी और हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है. 24 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश में 24 मई की रात से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बरसात की संभावना बनेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन होगी संचालित, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

भिवानी रहा सबसे गर्म

इससे पहले कल शनिवार को राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. सबसे अधिक तापमान भिवानी जिले का रहा. यहां का पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 24 घंटे के दौरान प्रदेश के लगभग सभी जिलों के तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल के तापमान में हुई. यहां का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के इजाफे के बाद 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts