हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे के अंदर झमाझम बारिश, यहाँ देखे जिलो के नाम

चंडीगढ़ | पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में बारिश की गतिविधियां फिर से देखने को मिल रही है. हालांकि किसी जगह रुक रुक कर तो कहीं बहुत तेज बारिश देखने को मिली है. वहीं, मौसम विभाग ने आज यानी 16 जुलाई को हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है. सबसे अहम बात ये है कि इन जिलों में बारिश अगले 2 से 3 घंटे के अंदर होने की संभावना है. इस दौरान बादलों की गरज चमक भी दिखाई देगी.

barish

इन जिलों में होगी बारिश

रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, पलवल, सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत, सिरसा, जिंद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, और चरखी दादरी में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है.

बता दें कि मौसम विभाग ने 16 जुलाई को हरियाणा के कुल जिलों में बारिश की संभावना जताई थी. हालांकि इस बार मानसून की गतिविधियां उस हिसाब से देखने को नहीं मिली है जिस तरह से हर साल देखने को मिलती थी. बारिश समय पर और कहीं-कहीं होने की वजह से फसलों को भी नुकसान हो रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बिजली निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 15 दिन में आएगी नई रिस्क अलाउंस नीति!

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega- यह भी देखे

साथ ही, बारिश होने के बाद अचानक से तेज धूप निकलने की वजह से भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी है. उमस अधिक होने की वजह से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.