हरियाणा के 11 जिलों में आज मौसम अलर्ट, सुबह और रात में घना कोहरा; दिनभर खिलेगी तेज धूप

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिन में तेज धूप खिलने से ठंड का असर कुछ कम हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी. 28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर- पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सर्दी बढ़ सकती है. सुबह और देर रात के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन में धूप तेज रहने से मौसम सुहावना बना रहेगा.

Cold Dhundh Fog Sardi Mausam

आज इन जिलों में अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल समेत 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर सुबह और रात के समय घना कोहरा पड़ सकता है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है. वाहन चालकों को सतर्क रहने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

27 जनवरी के लिए भी अलर्ट

प्रदेश के बाकी 11 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और वहां ग्रीन सिग्नल दिया गया है. 27 जनवरी को भी इन 11 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं. उसके बाद, 28 जनवरी के बाद फिर से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है और 29 जनवरी तक तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts