हरियाणा में बिपरजॉय तूफ़ान को लेकर इन जिलों में अलर्ट, तेज़ रफ्तार से चलेंगी हवाएं; यहाँ पढ़े अपडेट

चंडीगढ़ | राजस्थान, गुजरात के बाद आज रात हरियाणा में बिपरजॉय की एंट्री होगी. इस दौरान 40 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसे देखते हुए चंडीगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के 15 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, गोहाना, इसराना, सफीदों, पानीपत और असंद शामिल हैं.

barish 2

मौसम विभाग ने इन शहरों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है. तेज आंधी से पेड़ व खंभे गिरने का खतरा है. प्रदेश में दोपहर बाद से तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी.

इन शहरों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय का आंशिक असर अन्य शहरों में भी देखने को मिलेगा, इसलिए इनके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें नूंह, तावडू, सोहना, गुरुग्राम, नींगल चौधर, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेर खास, भसवानी बवानीखेड़ा, हांसी, हिसार शामिल हैं.

इसके अलावा आदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी, चोपता, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रनिया, फरीदाबाद, खरखौदा, इंद्री, रादौर, महम, जुलाना, इसराना, जींद, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला को भी अलर्ट कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

बिजली विभाग भी अलर्ट पर

राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपरंजय का असर देखने के बाद हरियाणा में बिजली विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. दक्षिण हरियाणा में तेज हवाओं और आंधी- तूफान से पेड़ या बिजली के खंभे गिरने से बाधित हो सकने वाली बिजली आपूर्ति बहाल करने के इंतजाम पहले ही कर लिए गए हैं. तेज हवा से नुकसान होने की स्थिति में बिजली निगम की टीमों को लगाया गया है. इसको लेकर निगम कर्मचारियों को पहले ही आदेश जारी कर चुका है.

इन जिलों में कल भी रहेगा असर

बिपरजॉय 19 जून को भी उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों को प्रभावित करता रहेगा. उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भी हवाओं की यही रफ्तार रहेगी. इस दौरान चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बादलों की गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.