यमुनानगर के पवार प्लांट की समय सीमा घोषित, 6900 करोड़ का टेंडर आवंटित; ये होंगी विशेषता

यमुनानगर | हरियाणा के जिला यमुनानगर में 800 मेगावाट यूनिट की क्षमता वाले नए दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट का निर्माण 57 महीने में पूरा होगा. CM ने हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी की बैठक में मंजूरी दे दी गई है. इस बैठक में राज्य के बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निर्माण के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को 6,900 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया है.

thermal power plant

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने हाल ही में 800 मेगावाट के इस प्लांट को झारखंड की बजाय यमुनानगर में लगाने की इजाजत दे दी थी. ऐसे में नये प्लांट के निर्माण से जिले से 1,400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. 800 मेगावाट की नई यूनिट में जहां नई तकनीक होगी. साथ ही, कई खूबियां भी होंगी. सबसे खास बात यह होगी कि इसकी चिमनी और कूलिंग टावर छोटे होंगे. इससे बिजली तेजी से पैदा होगी और प्रदूषण भी कम होगा. इसके लिए 400 केवी की लाइन अलग से बिछाई जाएगी. इसमें बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.

ये होंगी विशेषताएं

इस प्लांट में अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट लगाई जाएगी जबकि सब- क्रिटिकल इकाइयां अभी भी स्थापित हैं. कोयले की खपत कम होगी और बिजली सस्ती होगी. यह परियोजना हरियाणा के नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगी. साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी उपकरण लगाने का भी प्रावधान किया गया है. पिछली इकाई की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक क्षमता है. इसमें कोयले की खपत कम होगी और बिजली सस्ती होगी.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

यूनिट का होगा मेक इन इंडिया की तर्ज पर विकास

दीनबंधु सर छोटू राम थर्मल प्लांट के अंदर लगने वाली 800 मेगावाट की नई यूनिट मेक इन इंडिया की तर्ज पर होगी यानी प्लांट पूरी तरह से स्वदेशी होगा. वर्तमान में स्थापित 300- 300 मेगावाट की इकाइयों में चीन निर्मित मशीनों का उपयोग किया जा रहा है लेकिन नई इकाई की मशीनें स्वदेशी और आधुनिक होंगी. यह प्रदेश का पहला ऐसा प्लांट होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.