बिना किसी परेशानी के झट से बनेगा आयुष्मान कार्ड, यहाँ जानें आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक शर्तें

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. अब नया राशन कार्ड बनने और पहली बार राशन लेने के साथ ही आयुष्मान भारत योजना के पोर्टल पर पात्र परिवार का नाम अपने आप अपडेट हो जाएगा. इसके बाद, आयुष्मान कार्ड भी ऑटोमैटिक जनरेट हो जाएगा, जिससे लोगों को अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

Aayushmaan Bharat Yojana

घर बैठे बनेगा कार्ड

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पात्र परिवारों को अब गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अलग से आवेदन करने या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. एक बार कार्ड बनने के बाद कोई भी व्यक्ति सरकारी या निजी अस्पताल में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है. हरियाणा सरकार ने उन लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिनका गोल्डन कार्ड नहीं बना है. ऐसे लोगों का राशन कार्ड अब सीधे आयुष्मान भारत योजना से लिंक हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की बढ़ेगी सुविधा, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं

ऐसे मिलेगा आयुष्मान कार्ड

इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवाएगा और पहली बार राशन प्राप्त करेगा, सॉफ्टवेयर इस डेटा को कंज्यूम कर लेगा और आयुष्मान पोर्टल पर अपडेट कर देगा. एक बार नाम अपडेट होने के बाद लोग अपना आयुष्मान कार्ड आसानी से सरकारी या निजी अस्पतालों के आयुष्मान भारत काउंटर या कॉमन सर्विस सेंटर से प्रिंट करवा सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts