दिल्ली वालों की हो गई मौज, CM रेखा गुप्ता करेंगी 8 साल पुरानी मुराद पूरी; 5 लाख का होगा फायदा

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है. दरअसल, बीते काफी सालों से राजधानी के निवासियों को जिस सुविधा का इंतजार था, वह अब मिलने वाली है. दिल्ली वालों को केंद्र सरकार की उस योजना का लाभ मिलने वाला है, जो गरीबों के लिए संजीवनी बूटी के समान साबित होगा.

Rekha Gupta

5 अप्रैल से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

राजधानी में 5 अप्रैल 2025 से आयुष्मान भारत योजना लागू हो जाएगी. इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है. आज, 4 अप्रैल को केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच इस योजना को लागू करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो सकते हैं. इसके बाद, 10 अप्रैल तक एक लाख लोगों को इस योजना से जोड़ा जा सकता है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

मिलेगी यह सुविधाएं

इस योजना के तहत, गरीब परिवारों, खास तौर पर अंत्योदय योजना से जुड़े परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. इस योजना के तहत, वंचित तबके के लोगों को हर साल 500000 रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा, राजधानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, डायग्नोस्टिक सुविधाएं, PMJAY और राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन जैसी सुविधाओं को भी शुरू किया जाएगा. बताते चलें कि देशभर में साल 2018 से ही आयुष्मान योजना लागू है, लेकिन राजधानी में 8 साल बाद यह योजना लागू होने वाली है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts