हरियाणा में आयुष्मान कार्ड पर इलाज नहीं करेंगे प्राइवेट अस्पताल, यह बड़ी वजह आई सामने

चंडीगढ़ | केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के लाभार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन हरियाणा में इनकी तादाद बढ़ने के चलते अस्पतालों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल्स आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री इलाज बंद कर देंगे.

Aayushmaan Bharat Yojna

इस वजह से लिया फैसला

IMA का कहना है कि सरकार ने अभी तक उनके 450 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति का भुगतान नहीं किया है. एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस समस्या को लेकर उनका प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात कर चर्चा कर चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है.

3 फरवरी से सेवा पर रोक

इसी वजह से IMA ने घोषणा करते हुए कहा कि 3 फरवरी से हरियाणा के आयुष्मान भारत योजना से सूचीबद्ध 600 प्राइवेट अस्पताल इस योजना के तहत मरीजों का इलाज करना बंद कर देंगे. एसोसिएशन का कहना है कि प्रतिपूर्ति के 450 करोड़ रुपये सरकार के पास बकाया हैं और अब तक सिर्फ 10- 15 फीसदी की राशि का ही भुगतान प्राप्त हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा

मुख्यमंत्री का बयान आया सामने

इस मामले को लेकर सीएम नायब सैनी ने कहा कि मेरी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई है और हमने उनका 786 करोड़ रूपए बकाया राशि का 26 जनवरी को भुगतान कर दिया है. अब 200 करोड़ रूपए के आसपास बकाया राशि पेंडिंग हैं, जिसका भी जल्द से जल्द भुगतान कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.