मेकर्स की उड़ी नींद, रिलीज के कुछ घंटे पहले ही लीक हुई शाहरुख खान की पठान

मनोरंजन डेस्क | बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की स्पाई एडवेंचर फिल्म पठान कई महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार आज रिलीज कर दी गई. इस फिल्म के साथ ही बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने 4 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की. यशराज फिल्म के बैनर तले बनी पठान पर मेकर्स ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं. उम्मीद है कि यह फिल्म मेकर्स को काफी शानदार बिजनेस करके देगी. खबरें सामने आ रही है कि पठान ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बनाया है.

pathaan

ऑनलाइन लीक हुई पठान मूवी

ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, पठान के पहले दिन के लिए लगभग 5 लाख 56 हजार के टिकट बिके हैं और फिल्म को लेकर उम्मीद भी जताई जा रही है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म 50 से 60 करोड़ रुपए तक का बिजनेस कर सकती है. जहां एक तरफ सब कुछ अच्छा चल रहा था, फिल्म के लीक होने की खबर ने मेकर्स की रातों की नींद उड़ा दी है. फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रही है.

इस खबर ने उड़ाई मेकर्स की नींद

फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर निवेदन किया था कि फिल्म को लीक ना किया जाए. यशराज फिल्म्स ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सबसे बड़े एक्शन के लिए तैयार है, सभी से विनम्र निवेदन है कि वह किसी भी वीडियो को रिकॉर्ड करके ऑनलाइन साझा न करें. इसके अलावा, मेकर्स ने एक ईमेल आईडी भी ट्वीट में शेयर की है, जिस पर पाइरेसी की शिकायत की जा सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.