पानीपत: डेढ़ महीने पहले पड़ोसन से की थी लव मैरिज, अब सालों ने जीजा को चाकू से गोदकर मारा

पानीपत | एक प्रेमी जोड़े को अपने प्रेम की कीमत जान देकर अदा करनी पड़ी है. अपनी झूठी जहां शान की वजह से लड़की पक्ष के भाइयों ने अपने ने अपने जीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. दरअसल, हाल ही में यह मामला हरियाणा के जिला पानीपत के भावना चौक से सामने आया है. इस खौफनाक वारदात के सामने आते ही आस पास के इलाकों में अफरा- तफरी का माहौल पैदा हो गया है. फिलहाल, ऐसे दिनदहाड़े चौक पर आक्रोशित भाइयों द्वारा प्रेमी की हत्या करने से लोगों के मन में अभी भी खौफ बना हुआ है.

POLICE

12 बार गौदा गया चाकू, मौके पर हुई युवक की मौत

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक ने बीते डेढ़ महीने पहले ही पड़ोस की दूसरी जाति की लड़की से प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था. ऐसे में इस शादी की वजह से लड़की पक्ष के लोग अभी भी नाराज थे. सूत्रों द्वारा हासिल जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि लड़की के भाइयों ने युवक को फोन करके बुलाया वह उसके पश्चात चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी गई है. इस सनसनीखेज मामले को बड़ी ही बेरहमी से अंजाम दिया गया है क्योंकि शरीर पर चाकू के कुल 12 निशान हैं. लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर ही सिटी थाना पुलिस पहुंच गई व मौके से बरामद हुए युवक के शव को शव में रखवा दिया है.

पानीपत के कोर्ट में की थी प्रेमी जोड़े ने शादी

हासिल हुई जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि 23 वर्षीय नीरज पुत्र गुलशन कुमार निवासी बधावा राम कॉलोनी पालिका बाजार में हैंडलूम दुकान पर सेल्समैन का काम करता था. नीरज ने बीते डेढ़ महीने पहले ही अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की कोमल के साथ पानीपत के कोर्ट परिसर में विवाह किया था और यही वजह है कि कोमल के पिता कश्मीर सिंह भाई अजय व विजय दोनों ही नाखुश थे.

भाइयों ने पहले भी किए थे हमले, पुलिस ने नहीं की उचित कार्रवाई

ऐसे में वे अपनी नाराजगी समय- समय पर प्रकट करते रहते थे और पहले भी कई बार वह नीरज के भाई जगदीश पर हमला कर चुके हैं. जिसकी शिकायत नीरज व उसके भाई ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई हुई है. अब आरोप लगाया जा रहा है कि किला थाना पुलिस ने इस मामले में कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की है और यही वजह है कि आरोपियों के हौसले दिन- ब- दिन बुलंद होते गए और आखिर में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. थोड़े दिन पहले कोमल के ममेरे भाई पवन ने नीरज को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

बीती शुक्रवार की रात को लगभग आठ बजे के क़रीब आरोपियों ने नीरज को फोन करके भावना चौक पर आने के लिए कहा और उसके पश्चात उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करना शूरू कर दिया. ऐसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई और उसे उसके प्यार करने की सजा मौत दे दी गई थी. फिलहाल, अब जगदीश ने बातचीत में बताया है कि चार भाइयों में नीरज तीसरे नंबर पर था. अब उनकी मांग केवल यही है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा सुनाई जाए.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts