बढ़ी सर्दी तो अभिभावक बोले, स्कूलों में की जाएं शीतकालीन छुट्टियां

रोहतक । लगातार हो रही बारिश और शीतलहर की वजह से सर्दी का मौसम अब और भी सितम ढहाने लगा है. इतनी अधिक सर्दी के बढ़ जाने की वजह से अभिभावक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां किए जाने की मांग कर रहे हैं. शिक्षक संगठनों ने भी स्कूलों की छुट्टियों को लेकर अभिभावकों की इस मांग का पूर्ण समर्थन किया है. शिक्षकों ने भी ठंड ज्यादा होने की वजह से स्कूलों में छुट्टियां करने की मांग की है.

School Image

अभिभावकों ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तेज बारिश होने की वजह से टेंपरेचर में और अधिक गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है. न्यूनतम टेंपरेचर 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. इस स्थिति में कुछ राज्यों में तो स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र आ रहे हैं. सभी शिक्षक गण भी प्रतिदिन उपस्थित होते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की प्रॉब्लम है इसलिए ज्यादातर घर आकर ही ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ती है. -रामराज कादवान, जिला प्रधान राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा.

अभी तक स्कूलों में केवल 20% विद्यार्थी ही पहुंच पा रहे हैं. इस स्थिति में पूरे हरियाणा के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश किया जाना एक सही फैसला हो सकता है. -सुनील नेहरा, संरक्षक लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts