दूल्हे ने की 75 वर्षीय दादी की ख्वाहिश पूरी, दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर हुआ रवाना

पलवल | दलित समाज की बेटी की शादी के बाद हेलीकॉप्टर में हुई विदाई इलाके के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही. जीजीडीएसडी कॉलेज ग्राउंड में हजारों लोगों ने इस पल को यादगार बनाया और दुल्हन की हिम्मत की सराहना की. बता दें कि दूल्हे की 75 वर्षीय दादी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए नोएडा से हेलिकॉप्टर मंगवाया गया था. नवविवाहित जोड़े के साथ बुजुर्ग दादी कस्तूरी भी हेलीकॉप्टर में बैठकर वहां से रवाना हुईं.

palwal helicopter shadi

दादी ने भी की हेलीकॉप्टर की सवारी

शनिवार को पलवल की दया बस्ती में रहने वाले दलित समुदाय की बेटी भावना की शादी लव से हुई है. इस दौरान शादी के बाद दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए विशेष रूप से हेलीकॉप्टर मंगवाया गया. इस दौरान हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही. दूल्हे की बुजुर्ग दादी ने बताया कि उन्हें सपना आया कि उनके पोते दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर से हो रही है.

उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए उनके बेटे और पोते ने एक हेलीकॉप्टर बुक किया और हेलीकॉप्टर को पलवल के जीजीडीएसडी कॉलेज मैदान में उतारा गया. इसके बाद, नवविवाहित दुल्हन भावना और दूल्हे लव के साथ उसकी बुजुर्ग दादी भी हेलीकॉप्टर से घर के लिए रवाना हुईं. इस नजारे को यादगार बनाने के लिए सैकड़ों लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया.

यह भी पढ़े -  बल्लभगढ़- पलवल को मिलेगा मॉडल रोड का तोहफा, मुंबई एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

पुलिस को करना पड़ा नियंत्रण

लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. उत्तेजित लोग बार- बार हेलिकॉप्टर के पास जा रहे थे, जिससे पुलिस के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो रहा था. दुल्हन भावना भी हेलिकॉप्टर में सवार होने से पहले अपनी फीलिंग से काफी खुश हो रही थी. यह नजारा देख लोग गरीब दलित बेटी की किस्मत की तारीफ कर रहे थे. बेटी की डोली को हेलीकॉप्टर में जाते देख वधू पक्ष के लोग काफी खुश हुए.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.