27 फरवरी को बुध करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशि के जातकों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष | 27 फरवरी यानी कि रविवार को बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. उसके बाद यह ग्रह 16 मार्च तक इसी राशि में विराजमान रहेगा. मकर की तरह ही कुंभ भी शनि की ही राशि है. इस राशि में बुध के होने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा. कुंभ राशि में सूर्य और शनि भी रहेंगे, इससे कुछ लोगों को लेनदेन और निवेश में भी नुकसान हो सकता है.

Jyotish Rashi Grah

कुंभ राशि में बुध के आने से 5 राशियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. 16 मार्च तक मेष, वृष, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को लाभ होगा. इन राशि के जातकों को लेनदेन और निवेश में फायदा मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि: इस राशि के जातकों के रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे. शुभ फलों के साथ आपको उपलब्धियां मिलेंगी. कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के योग बन रहे हैं, विवादास्पद मामलों में भी आपका पक्ष मजबूत रहेगा.

यह भी पढ़े -  सावन में तुलसी के ये 5 उपाय बदल सकते हैं किस्मत, घर में आएगी सुख- समृद्धि

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे, रुका हुआ पैसा मिलेगा. बुद्धिमानी का परिचय देते हुए फायदे हासिल करेंगे, संकल्प मजबूत रहेगा और शुभ फल भी मिलेंगा.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है. निवेश में भी लाभ के योग बन रहे हैं. बिजनेस का विस्तार होगा, खोजबीन या शोध में सफलता मिलेगी.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के साझेदारी और व्यापार में लाभ होगा, दांपत्य जीवन से भी कठिनाइयां दूर होंगी. शुभ फलदायक यात्राएं करेंगे.

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं. व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.