SBI Yono अकाउंट होल्डर्स के लिए धमाकेदार ऑफर, 26 फरवरी तक उठा सकेंगे लाभ

नई दिल्ली | अगर आप भी SBI Yono अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए एक धमाकेदार खबर सामने आई है. इसमें ग्राहक घूमने से लेकर शॉपिंग तक का फायदा ले सकते हैं. SBI Yono की तरफ से सुपर सेविंग डे ऑफर की शुरुआत की गई है. बैंक का यह ऑफर 23 फरवरी से शुरू हो चुका है जो 26 फरवरी तक चलेगा. इस ऑफर के तहत योनो ऐप के जरिए बहुत से डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप इन ऑफर्स का कैसे लाभ उठा सकते हैं.

SBI Yono

इस प्रकार उठाएं लाभ

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को Yono SBI मे लॉग इन करना होगा. इसके बाद शॉप एंड आर्डर विकल्प पर क्लिक करें. विकल्प में ग्राहकों को सुपर सेविंग डे का विकल्प मिलता है, जिसके तहत आप डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं. आपको yono साइट पर बहुत से डिस्काउंट ऑफर मिल जाएंगे. इसमें Make My Trip के जरिए बुकिंग कराने पर फ्लैट पर 15 पर्सेंट की छूट मिल रही है जो अधिकतम 5,000 रूपये तक की है.

Yono अकाउंट पर मिल रही धमाकेदार छूट

अमेजन से शॉपिंग करने पर भी दो पर्सेंट की छूट मिल रही है, मिंत्रा पर खरीदारी करने से 999 के ऊपर वाले बिल पर 15% का डिस्काउंट मिल रहा है. OYO होटल की बुकिंग पर सबसे अधिक 65 परसेंट तक की छूट दी जा रही है. इसके अलावा, क्लियरट्रीप से फ्लाइट की टिकट बुक करवाने पर भी 15 परसेंट का डिस्काउंट मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

योनो भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक एकीकृत डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है जो उपयोगकर्ताओं को विभिन्न प्रकार की वित्तीय और अन्य सेवाओं जैसे की उड़ान, ट्रेन, बस, टैक्सी बुकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग या मेडिकल बिल भुगतान का उपयोग करने में सक्षम बनाता है. योनो ऐप का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस दोनों स्मार्टफोन में किया जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.