1121 धान के भाव में तेजी, सोनीपत मंडी में टूटे सारे रिकॉर्ड; दशहरे पर खिले उठे किसानों के चेहरे

सोनीपत | दशहरे से पहले ही किसानों को मिठाइयां बांटने का मौका मिल रहा है। बता दें कि हरियाणा की अनाज मंडियों में धान के भाव ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस बार सीजन की शुरुआत से ही किसानों को अच्छा-खासा भाव मिल रहा है। धान के भाव में पिछले साल के मुकाबले शुरुआत से ही एक हजार से 1,200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी बनी हुई है।

20 October Dhan Bhav

5000 के भाव से हुई मौज

कैथल अनाज मंडी में DB मुच्छल धान की बात करें तो 19 अक्टूबर को यह 4,800 रुपए प्रति क्विंटल बिका हैं। प्यौदा गांव से मुच्छल धान की पहली ढेरी लेकर पहुंचे किसान जयपाल ने बताया कि इस बार सीजन की शुरुआत से ही उंचा भाव मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश की कमी से पैदावार प्रभावित हुई है और साथ ही लागत बढ़ने से किसानों को बचत करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में भाव अच्छा मिलने से कुछ हद तक इसकी भरपाई करने में मदद मिलेगी।

1121 के भाव में घुसी तेजी

सोनीपत जिले की गन्नौर मंडी की बात करें तो यहां 1121 धान किस्म का भाव 5 हजार को पार कर चुका है। यहां कल 1121 हाथ कटाई धान का भाव 211 रुपए की तेजी के साथ 5,612 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं, 1718 हाथ कटाई धान 4,871 रुपए प्रति क्विंटल बिका हैं। पानीपत की मतलोडा अनाज मंडी में 1509 हाथ कटाई धान का भाव 4,800 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

झज्जर की बेरी अनाज मंडी में 1509 हाथ कटाई धान 4,576 रुपए प्रति क्विंटल जबकि कंबाइन मशीन से निकाले गए धान का भाव 4,271 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। कैथल की कलायत मंडी में 1718 कंबाइन 4,451 रुपए प्रति क्विंटल और 1509 कंबाइन 4,160 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका हैं। बरवाला मंडी में 1509 धान 4,181 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका हैं। जींद मंडी में 1509 कंबाइन 4,284 रुपए प्रति क्विंटल, रोहतक में 4,282 रुपए और जींद में 4,281 रुपए प्रति क्विंटल बिका हैं।

भाव में तेजी की उम्मीद

कैथल अनाज मंडी से बातचीत करते हुए एक आढ़ती ने बताया कि धान के भाव में तेजी अंतरराष्ट्रीय मार्केट पर निर्भर करती है। जितनी ज्यादा खाड़ी देशों में चावल की मांग बढ़ेगी उसी हिसाब से भाव में तेजी बनी रहेगी। इस बार 1509, 1718 और 1121 सहित अन्य किस्मों में शुरुआत से ही 1000-1200 रुपए प्रति क्विंटल तक तेजी बनी हुई है। 1121 का भाव तो 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल को पार कर चुका है। उन्होंने बताया कि फसल लेकर मंडी में पहुंच रहे किसानों को बिजली-पानी, साफ पानी, साफ-सुथरे शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.