हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, तेल की मात्रा और कीमत तय

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी राशन डिपो से सरसों का तेल लेने वाले गरीब परिवारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अब राशन कार्ड पर पहले की तरह सभी परिवारों को बराबर तेल नहीं मिलेगा। सरकार ने परिवार में सदस्यों की संख्या के हिसाब से तेल देने का फैसला किया है। इससे छोटे और बड़े परिवारों को मिलने वाली मात्रा अलग-अलग होगी। पहले प्रत्येक राशन कार्ड पर दो लीटर तेल 100 रुपये में दिया जाता था।

Ration Depot

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अक्टूबर महीने के लिए नई व्यवस्था के अनुसार सरसों तेल का आवंटन कर दिया है। अब पात्र बीपीएल परिवारों को आधा लीटर से डेढ़ लीटर तक तेल मिलेगा।

इतना मिलेगा तेल

परिवार में सदस्य

सरसों का तेल कीमत
1 से 2 सदस्य 500 मिलीलीटर

₹15

3 से 6 सदस्य

1 लीटर ₹30
7 या अधिक सदस्य 1.5 लीटर

₹45

कोटे में बड़ी कटौती

प्रदेश में कुल 39,43,192 बीपीएल परिवार पंजीकृत हैं। पुरानी व्यवस्था के अनुसार, हर महीने 78,86,384 लीटर तेल की जरूरत पड़ती थी। वहीं, अक्टूबर के लिए अब 36,45,426 लीटर तेल आवंटित किया गया है। इस तरह मासिक आवंटन में करीब 54 प्रतिशत की कमी आई है। विभाग ने 20 से 25 अक्टूबर के बीच राशन डिपो तक तेल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

संचालकों ने जताई नाराजगी

इसी बीच ऑल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन ने नई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी गुरतेज सिंह सोढ़ी का कहना है कि अलग-अलग मात्रा में तेल देने से वितरण में परेशानी हो सकती है। संगठन ने सरकार से सभी पात्र परिवारों को पहले की तरह दो लीटर या कम से कम एक लीटर तेल देने की मांग की है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.