14 मार्च को नूह में होगा रोजगार मेले का आयोजन, यह अभ्यर्थी ले सकते हैं हिस्सा

नूह | नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक विशेष खबर है. आपको बता दें कि जिला रोजगार कार्यालय, नूह व राजकीय बहुतकनीकी संस्थान मालब नूह की तरफ से संयुक्त रूप से एक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है. यह रोजगार मेला 14 मार्च 2023 को सुबह 10:00 बजे राजकीय बहुतकनीकी संस्थान मालब, नूह में आयोजित होने जा रहा है.

JOB FAIR

18 से 35 वर्ष के युवा ले सकते हैं मेले में हिस्सा

जो भी युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं वह इस मेले में शामिल हो सकते हैं. इस रोजगार मेले का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है. इस मेले में नूह जिले और आसपास की कम्पनियां भाग लेगी जो बेरोजगार प्रार्थियों को प्राइवेट क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन युवाओं की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच है वह इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं.

मेले में दसवीं बारहवीं, स्नातक, डिप्लोमा होल्डर और आईटीआई धारक भाग ले सकते हैं. यह सभी उम्मीदवार अपने रोजगार कार्यालय के पंजीकरण पहचान पत्र के साथ रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते है तथा जिन प्रार्थियों का रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं है वे अपना पंजीकरण रोजगार विभाग हरियाणा के पोर्टल hrex.gov.in पर करने के बाद रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोट करने के लिए बन रहा नया कानून, यह होगा नया विधेयक

ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाएं प्रार्थी

सभी प्रार्थियों से अनुरोध किया जाता है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस मेले का लाभ लें ताकि उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके. यदि उम्मीदवारों को किसी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो वह जिला रोजगार कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए गए नंबर 01267-274664 पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.