हरियाणा मे इस दिन से पड़ेगा पाला, जाने आपके जिले का हाल

हिसार । हरियाणा राज्य में 21 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, परंतु साथ ही मौसम इस दौरान परिवर्तनशील भी रहेगा. इस समय अवधि में दिन का टेंपरेचर हल्का सा बढ़ सकता है. लेकिन आज 16 जनवरी से उत्तर पश्चिमी शीत हवाओं के चलने की संभावना के कारण रात्रि के टेंपरेचर में गिरावट देखी जा सकती है.

BADALMOUSAMCLOUD

किसी किसी क्षेत्र में पाला पड़ने की संभावना

वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से अलसुबह और देर रात में धुंध के छाए रहने की संभावना बहुत अधिक है. रात्रि के टेंपरेचर में लगातार गिरावट होने की संभावना के कारण पूरे हरियाणा में 18 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक भिवानी, रोहतक, हिसार, पानीपत, सोनीपत, नारनौल व अन्य क्षेत्र में पाला पड़ने की भी संभावना है.

 

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts