IND vs AUS ODI: 21 रन से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की

स्पोर्ट्स डेस्क, IND vs AUS ODI | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से जीत लिया है. इसके साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में टीम इंडिया 248 रन पर सिमट गई और मुकाबला गंवा दिया.

Cameron Green Cricket

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 21 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की है. भारतीय टीम चार साल बाद अपने घर में कोई वनडे सीरीज हारी है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और विराट कोहली के अर्धशतक के चलते मैच जीतने के करीब पहुंचा था, लेकिन अंत में भारत ने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 248 रन पर सिमट गई.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

इस सीरीज का पहला मैच भारत ने मुंबई में पांच विकेट से जीता था. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम में दूसरा वनडे 10 विकेट से अपने नाम किया था और अब तीसरा मैच भी जीतकर सीरीज भी जीत ली.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts