हरियाणा में एक बार फिर कोरोना की वापसी, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप

चंडीगढ़ | हरियाणा में एक बार फिर कोरोना की वापसी हुई है. 24 घंटे के दौरान 53 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि दो दिन में एक्टिव केस की संख्या दोगुनी हो गई है. एक दिन पहले 103 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे, जो अब बढ़कर 202 हो गए हैं. अकेले गुरुग्राम में 39 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि फरीदाबाद में 7, पंचकूला में 5, हिसार और यमुनानगर जिले में 1-1 व्यक्ति संक्रमित हुआ है.

corona

टीकाकरण में लापरवाह हरियाणा

संक्रमण दर बढ़ने के बाद भी प्रदेश की जनता टीकाकरण को लेकर लापरवाह नजर आ रही है. 24 घंटे में केवल 9 लोगों ने पहली खुराक ली जबकि 27 लोगों ने ही दूसरा डोज लिया. बूस्टर डोज की संख्या 64 दर्ज की गई. राज्य में अब तक 4,55,24,533 लोगों को टीका लगाया जा चुका है.

विज ने तैयारियों की समीक्षा करने के दिए निर्देश

पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले धीरे- धीरे बढ़े हैं. इसे देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सेवा विभाग के महानिदेशक को कोरोना व अन्य संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी निर्देश दिया था कि कोरोना के समय की गई व्यवस्थाओं को फिर से संशोधित किया जाए.

यह भी पढ़े -  17 जुलाई को चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, PM मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम

2712 लोगों के लिए गए सैंपल

हरियाणा में 24 घंटे के दौरान 2,712 लोगों के सैंपल लिए गए. इसके साथ ही प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 2.05 दर्ज की गई है. वहीं, रिकवरी रेट में गिरावट दर्ज की गई है. रिकवरी रेट 98.96 प्रतिशत दर्ज किया गया है. 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो सिर्फ 14 लोग ही संक्रमण से उबर पाए हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.