हरियाणा के इन जिलो में 3 घंटे के अंदर ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा के 2 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे के अंदर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी चरखी दादरी में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई है. कैथल और करनाल में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है.

Hailstrome

अब ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 3 से 4 अप्रैल के बीच इन दो दिनों में बारिश के आसार हैं. दो दिन की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी. इसका असर 6 अप्रैल तक रहेगा. इसके बाद, अधिकतम और न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी होगी. अप्रैल के तीसरे सप्ताह की शुरुआत में लोगों को गर्मी का अहसास होगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.

किसानों को हो रहा है भारी नुकसान

बता दें कि हरियाणा में लगातार मौसम बदलने की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि इस वक्त गेहूं की फसल पकने को तैयार है तो दूसरी तरफ सरसों की फसल की कटाई हो रही है. ऐसे में किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. सीएम ने किसानों के नुकसान को देखते हुए गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए है. हरियाणा में ओलावृष्टि और बरसात का दौर फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.