12 साल बाद मंगल की राशि में प्रवेश कर रहे हैं देव गुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | ग्रहों के राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी दिशा में 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे है. मौजूदा समय में देव गुरु बृहस्पति मीन राशि में है और अस्त है. 22 अप्रैल को देव गुरु मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इसके 5 दिन बाद यानी 27 अप्रैल को ही गुरु उदित होंगे. मंगल की राशि मेष में गुरु का उदय 5 राशि के जातकों के लिए काफी शुभ होने वाला है. आज की खबर में हम आपको इन्हीं 5 राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.

Jyotish Rashi Grah

देव गुरु बृहस्पति चमकाएंगे इन राशि के जातकों की किस्मत

मेष राशि: देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे और फिर उदित होंगे. इस वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया होने वाली है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु का उदय काफी अच्छा रहने वाला है. आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, करियर के लिहाज से भी आपका समय अच्छा है. धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.

सिंह राशि: देव गुरु बृहस्पति उदित होकर इस राशि के जातकों की किस्मत चमकाने वाले हैं. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं, करियर के लिहाज से भी आपका समय अच्छा है. तरक्की और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं.

तुला राशि: इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होने वाला है, किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा. इनकम में बढ़ोतरी होगी, करियर में तरक्की मिलेगी. जीवन साथी के साथ संबंध भी अच्छा बना रहेगा.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों की जल्द ही कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, धन कमाने के नए रास्ते बनेंगे. यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं, व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.