कोटक महिंद्रा बैंक ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा, एफडी की ब्याज दरों में इजाफा; देखें लिस्ट

नई दिल्ली | यदि आप भी कोटक महिंद्रा बैंक और केनरा बैंक के ग्राहक है तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इन दिनों सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तरफ से एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया जा रहा है. इस दिशा में कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से भी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है. अब इस बैंक के ग्राहकों को एफडी पर पहले की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलेगा.

Kotak Mahindra Bank

बैंक की तरफ से इंटरेस्ट रेट 2 करोड रुपए से कम की एफडी पर बढ़ाई गई है. बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक में एफडी करवाने पर अब आप को 2.75 % से लेकर 7.20% तक ब्याज ऑफर किया जाएगा.

कोटक महिंद्रा बैंक ने किया FD की ब्याज दरों में बदलाव

दिन ब्याज दरों में बदलाव
7 दिन से 14 दिन 2.75%
15 दिन से 30 दिन 3%
31 दिन से 45 दिन 3.25%
46 दिन से 90 दिन 3.5%
91 दिन से 120 दिन 4%
121 दिन से 179 दिन 4.25%
180 दिन 6.5%
181 दिन से 363 दिन 6%
364 दिन 6.25%
365 दिन से 389 दिन 7%
390 दिन से ज्यादा 2 साल से कम 7.2%

केनरा बैंक ने भी किया था ब्याज दरों में बदलाव

केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया था. जिसके तहत, पहले ही केनरा बैंक की तरफ से भी FD की ब्याज दरो में बदलाव किया गया था. अब केनरा बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को एफडी करवाने पर 4% से लेकर 7.25% तक का ब्याज दिया जाता है.

केनरा बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरें

दिन ब्याज दरों में बदलाव
7 दिन से 45 दिन 4%
46 दिन से 90 दिन 5.25%
91 दिन से 179 दिन 5.5%
180 दिन से 269 दिन 6.25%
270 दिन से ज्यादा 1 साल से कम 6.5%
1 साल 7%
444 दिन 7.25%
1 साल से ज्यादा 2 साल से कम 6.9%
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.