दो रोटी के लिए दोस्त की छाती पर ईंट मारकर हत्या, जाने पूरा मामला

यमुनानगर । हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आपका इंसानियत पर से भरोसा उठ जाएगा. भरपेट खाना मांगने पर साथी ने 30 साल के युवक शत्रुघ्न की छाती में एक ईंट मारकर हत्या कर दी.

MURDER

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बिंदेश्वरी को किया गिरफ्तार

बता दें कि दोनों युवकों को जोर की भूख लगी थी. शत्रुघ्न ने दो रोटी पहले खाली,जिससे उसकी भूख नहीं मिटी जब उसने और रोटी मांगी तो बिंदेश्वरी ने गुस्से में आकर एक ईंट उठा ली और उसकी छाती पर मारी . जिसके कारण शत्रुघ्न की मौत हो गई. बता दें कि दोनों बिहार के रहने वाले हैं. दोनों ही एफसीआई के गोदाम में पल्लेदारी का काम किया करते थे. पुलिस द्वारा हत्या का केस दर्ज कर बिंदेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं मृतक शत्रुघ्न के एक बेटा और दो बेटे है.

जानिए पूरी घटना के बारे में विस्तार से

वही शत्रुघ्न के चाचा लाल बहादुर ने बताया कि वह पहले राजस्थान में काम किया करते थे. लॉकडाउन की वजह से ट्रक में बैठकर, किसी तरह छिपछिपा कर घर आए थे. काम न मिलने के कारण अक्टूबर में वे हरियाणा आ गए. पहले उन्होंने राइस मिल में काम किया. जब वह काम चला गया,  तो उन्होंने अमदालपुर रोड स्थित एफसीआई के गोदाम में पल्लेदारी का काम करना शुरू कर दिया. बता दे कि शत्रुघ्न फरवरी में घर जाने वाला था. वह दिन भर काम करता और रात को पेट भर खाना खाया करता था. प्रभाकर खाना बना रहा था. उसने जैसे प्रभाकर को खाना बनाते हुए देखा उसे भूख बर्दाश्त नहीं हुई. जिसके चलते खाना बनने से पहले उसने दो रोटी खा ली. जैसे ही सब खाना खाने के लिए बैठ गए तो उसने दो रोटी और मांग ली. इससे बिंदेश्वरी को गुस्सा आ गया और उसने ईट उठाकर शत्रुघ्न की छाती में मारी. जिसके कारण शत्रुघ्न की मौत हो गई.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.