रेवाड़ी से चंडीगढ़ के लिए NH-152 D से होकर चलेगी स्पेशल रोड़वेज बस, यह रहेगा समय और रूट

रेवाड़ी | हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में 1 मई से रेवाड़ी बस स्टैंड से चंडीगढ़ तक NH-152 D से सीधी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है. इस हाइवे से सीधी बस सेवा शुरू होने पर जहां चंडीगढ़ पहुंचने में समय कम लगेगा तो वहीं दूसरी ओर सफर भी सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा.

Haryana Roadways Bus Rewari

यह रहेगा समय

रेवाड़ी डिपो महाप्रबंधक रवीश हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस रेवाड़ी से सुबह 5 बजे, कनीना से सुबह साढ़े 5 बजे और बुचावास से 5:40 बजे होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से वापस रेवाड़ी के यह बस दोपहर 2 बजे रवाना होगी. इस बस का ठहराव दोनों साइड में नांगल मूंदी, सीहा, डहीना, कनीना व बुचावास में रहेगा.

रवीश हुड्डा ने बताया कि पूर्व में संचालित कोसली से जयपुर वाया डहीना, कुण्ड, मांढण, माजरी गंडला, बहरोड़ बस सेवा को बहाल कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल से पहले की भांति सुबह 6 बजे कोसली से जयपुर के लिए रवाना होगी. दोनों बसों के शुरू होने से यात्रियों को लंबे रूटों पर सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी, जिससे सफर तय करने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.