दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर सफर करने वाले सावधान, 24 ट्रेनें रद्द और 8 का बदला रास्ता; देखें शेड्यूल

रेवाड़ी | ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए समय पर स्टेशन पहुंचना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी ट्रेन का शेड्यूल चेक करना भी है. अगर आप भी अगले कुछ दिनों में दिल्ली-रेवाड़ी रेल रूट से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर देख लें. इस रूट पर रेलवे के काम की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने वाली है.

Train

बता दें कि उत्तर रेलवे दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से जुड़ा काम कर रहा है. इसी काम के चलते 7 अक्टूबर 2026 को 6 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा.

24 ट्रेनें रहेंगी रद्द

इस काम का असर केवल 7 अक्टूबर को ही नहीं, बल्कि कई दिनों तक ट्रेनों पर देखने को मिलेगा. रेलवे के मुताबिक, 5 से 8 अक्टूबर 2026 के बीच इस रूट से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया जाएगा. वहीं, 8 ट्रेनों को उनके सामान्य रास्ते से चलाने के बजाय बदले हुए रूट से निकाला जाएगा. ऐसे में दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी से बचने के लिए पहले ही अपनी ट्रेन का शेड्यूल देख लेना चाहिए.

देखें लिस्ट

तारीख ट्रेन संख्या ट्रेन / रूट
5 अक्टूबर 2026 14087 दिल्ली – जैसलमेर एक्सप्रेस
6 अक्टूबर 2026 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ
12216 बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ
14088 जैसलमेर – दिल्ली एक्सप्रेस
15307 तिलक ब्रिज – सिरसा
20983 भुज – दिल्ली सराय रोहिल्ला
7 अक्टूबर 2026 12985 जयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर
12986 दिल्ली सराय रोहिल्ला – जयपुर डबल डेकर
12065 अजमेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी
12066 दिल्ली सराय रोहिल्ला – अजमेर जनशताब्दी
22452 चंडीगढ़ – बांद्रा टर्मिनस
15308 सिरसा – तिलक ब्रिज
26481 जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत
26482 दिल्ली कैंट – जोधपुर वंदे भारत
20984 दिल्ली सराय रोहिल्ला – भुज
64095 नई दिल्ली – शकूरबस्ती पैसेंजर
74033 दिल्ली सराय रोहिल्ला – फर्रूखनगर
74036 फर्रूखनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला
54421 दिल्ली – रेवाड़ी
54417 दिल्ली – रेवाड़ी
74003 दिल्ली – रेवाड़ी
74002 रेवाड़ी – दिल्ली
54310 हिसार – दिल्ली पैसेंजर
8 अक्टूबर 2026 22451 बांद्रा टर्मिनस – चंडीगढ़ एक्सप्रेस

 

बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें
तारीख ट्रेन संख्या ट्रेन / रूट
6 अक्टूबर 14662 जम्मूतवी – बाड़मेर
7 अक्टूबर 14321 बरेली – भुज
7 अक्टूबर 09524 शकूरबस्ती – ओखा
6 अक्टूबर 09523 ओखा – साबरमती
6 अक्टूबर 19403 भुज – दिल्ली
6 अक्टूबर 14312 भुज – बरेली
6 अक्टूबर 09203 वेरावल – हरिद्वार
7 अक्टूबर 20424 पातालकोट एक्सप्रेस (फिरोजपुर कैंट – सिवनी)

 

शॉर्ट ओरिजिनेट और लेट चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या ट्रेन / रूट बदलाव
14030 मुक्तसर – दिल्ली सराय गंगानगर एक्सप्रेस नई दिल्ली में यात्रा समाप्त होगी
14029 गंगानगर – दिल्ली रेवाड़ी स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त होगी
54411 रेवाड़ी – दिल्ली यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से बनकर चलेगी

 

देरी से चलने वाली और नियंत्रित ट्रेनें
ट्रेन संख्या ट्रेन / रूट देरी / बदलाव
15715 किशनगंज – अजमेर 2 घंटे 40 मिनट की देरी से संचालित होगी
12916 दिल्ली – साबरमती 55 मिनट देरी से चलेगी
12323 हावड़ा – बाड़मेर दिल्ली में 15 मिनट नियंत्रित (रिमार्क्ड) की जाएगी

चेक करें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि इन तारीखों के बीच स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेन का शेड्यूल और लाइव रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें. इसके लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं. खासतौर पर 5 से 8 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन की स्थिति चेक करने के बाद ही घर से निकलें.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.