अगले 38 दिन इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा भाग्य का भरपूर सहयोग

ज्योतिष | हर ग्रह का ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अपना विशेष महत्व होता है. ज्योतिष में ग्रहों के उदय और अस्त होने की घटनाओं को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ग्रहों की इन घटनाओं का प्रभाव राशियों के जातकों के साथ- साथ देश एवं विदेश में हो रही घटनाओं पर भी देखने को मिलता है. बुध मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 7 जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं.

Jyotish

ऐसे में 3 राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. इन राशि के जातकों को अपार धन की प्राप्ति होगी. साथ ही, भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं तीन राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत

मेष राशि: बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव इस राशि के जातकों पर पड़ेगा. बुध इस राशि के लग्न भाव में प्रवेश कर चुके हैं. ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. वहीं, अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है, अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्य क्षेत्र में सुधार होगा. पार्टनरशिप में काम कर रहे व्यक्तियों को सफलता हासिल होगी.

मिथुन राशि: बुध ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को काफी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. बुध इस राशि के स्वामी है. यह कुंडली के ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे है. इस वजह से आय बढ़ेगी, आर्थिक मामलों में भी समय आपके अनुकूल रहेगा. नौकरी और व्यापार के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.

धनु राशि: बुध इस राशि के जातकों के पंचम भाव में गोचर करने जा रहे है. इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है, इस समय संतान के इच्छुक लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है. वहीं, संतान से कोई शुभ सूचना मिल सकती है. ऑफिस में पदोन्नति के योग बन रहे हैं, इस समय अधिकारों में भी वृद्धि होगी. आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.