आज बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए किसका होगा भाग्य उदय; कैसी रहेगी किस्मत

ज्योतिष | रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. इस दिन विधि- विधान से सूर्य देव की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व होता है. सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्य उदय होता है. 14 मई 2023 को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. साथ ही, इस दिन तीन अलग- अलग योग बन रहे हैं. इन तीन योगो की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है.

Surya Dev

क्या है सर्वार्थ सिद्धि योग

यह एक ऐसा योग है, यदि आप इसमें कोई कार्य शुरू करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होता है. जब कोई मुहूर्त नहीं मिलता तो आप इस योग के साथ शुभ लाभ, अमृत की चौघड़िया के समावेश में कार्य करने से आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी. यह योग सोमवार, शुक्रवार को हो तो वस्त्र, आभूषण जैसी वस्तुएं खरीदना अच्छा माना जाता है. आज यह योग 5:28 से लेकर अगले दिन सुबह 5:49 तक रहेगा.

सर्वार्थ सिद्धि योग से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि: इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहेगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा. कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, क्रोध करने से बचें. परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें.

मिथुन राशि: इस राशि के जातक बातचीत में सयम रखें. जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं. खर्चों में भी अनावश्यक वृद्धि होती हुई दिखाई देगी. नौकरी व कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है.

सिंह राशि: इस राशि के जातक अतिरिक्त क्रोध करने से बचें, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. पठन- पाठन में रुचि बढ़ेगी, आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. यात्रा में सफलता मिलेगी.

तुला राशि: इस राशि के जातकों का मन शांत रहेगा, कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी. लाभ में वृद्धि होगी, संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. वाणी में मधुरता आएगी, कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, आय में वृद्धि होगी.ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है. आत्मविश्वास में कमी आएगी. परिवार की समस्याओं पर विशेष ध्यान दें.

धनु राशि: लेखन व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ने वाली है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं. आय में वृद्धि हो सकती है, रहन-सहन काफी कष्टमय रहेगा, मानसिक शांति का प्रयास करें. कारोबार में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.