5 फरवरी से फिर चलेगी गंगानगर स्पेशल ट्रेन, हिसार रेलवे स्टेशन पर सुबह इस समय पहुंचेगी

हिसार । हिसार से रेवाड़ी और भिवानी जाने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. रेलवे अधिकारियों ने लगातार आ रही यात्रियों की मांग पर मार्च महीने से बंद गंगानगर स्पेशल ट्रेन को दोबारा से चलाने का फैसला लिया है. हिसार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के एल चौधरी और टिकट सुपरवाइजर पुरुषोत्तम मीणा ने जानकारी देते हुए कहा है कि गंगानगर स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी 2021 से हर रोज सुबह 7:35 पर हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी.

RAIL TRAIN

इस समय सारणी के अनुसार चलेगी ट्रेन

गंगानगर स्पेशल ट्रेन हिसार से 8:20 पर चलेगी. इसके पश्चात गंगानगर स्पेशल ट्रेन भिवानी रेलवे स्टेशन पर 9:50 पर पहुंचेगी. यह ट्रेन भिवानी से 9:00 बज कर 55 मिनट पर चलेगी. 12:10 पर गंगानगर स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी.

डाउन फेयर के दौरान यह रहेगा ट्रेन का समय

इसी प्रकार गंगानगर स्पेशल ट्रेन डाउन फेयर में रेवाड़ी से 12:50 पर चलेगी. फिर यह ट्रेन भिवानी 2:35 पर पहुंच जाएगी. शाम 4:05 पर गंगानगर स्पेशल ट्रेन हिसार जंक्शन पहुंच जाएगी. फिर 16:15 पर गंगानगर स्पेशल ट्रेन हिसार से रवाना होगी. स्टेशन अधीक्षक के अनुसार गंगानगर स्पेशल ट्रेन को चलाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts