देश में 10 हजार किमी लंबी ग्रीनफील्ड योजनाओं की होगी शुरुआत, मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

चंडीगढ़ | देश की सड़कों को लगातार बेहतर बनाने के साथ- साथ नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देशभर में 4.5 लाख करोड़ से 10 हजार किमी लंबी कई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजनाएं बना रही है. परिवहन मंत्री ने कहा कि यह सड़क नेटवर्क भारतमाला परियोजना के तहत स्थापित किया जा रहा है.

Four Lane Highway

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण

नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तपोषण के विभिन्न मॉडलों के माध्यम से 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और इस राशि का उपयोग राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण में किया जाएगा. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा, ”सरकार ने देशभर में 65,000 किलोमीटर के राजमार्ग विकास की भारतमाला परियोजना की परिकल्पना की है. प्रथम चरण का सड़क नेटवर्क 34,800 किमी है. हम 4.5 लाख करोड़ रुपये की लागत से 10,000 किमी लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाएंगे.

राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, भारत का कुल राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 2014 में 91,000 किमी से बढ़कर वर्तमान में लगभग 1.45 लाख किमी हो गया है. गडकरी ने आगे कहा कि सरकार ने नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन और पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को भारी बढ़ावा दिया है. ये कार्यक्रम लागत और समय की बचत करते हुए देश का एकीकृत और समग्र विकास सुनिश्चित करेंगे, क्योंकि ये नई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं देश के दूरदराज के इलाकों को जोड़ेंगी.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

मंत्री ने कही ये बात

मंत्री ने कहा कि परिसंपत्ति मुद्रीकरण बुनियादी ढांचे में निवेश की कुंजी है. नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन के तहत NHAI की हिस्सेदारी 27 फीसदी है. हम वास्तव में राष्ट्रीय राजमार्ग संपत्तियों के मुद्रीकरण जैसे टीओटी इनविट और परियोजना-आधारित वित्तपोषण के कई मॉडल अपना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि एनएचएआई ने वित्तपोषण के नवोन्वेषी मॉडल के माध्यम से 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.