बिग बॉस से निकलने के बाद बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने शेयर किया अपना जबरदस्त वीडियो

नई दिल्ली । बीजेपी नेता सोनाली फोगाट उस समय बहुत अधिक चर्चा में आ गई थी जब उन्होंने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस सीजन 14 में भाग लिया था. उन्होंने बिग बॉस के घर में पीली साड़ी पहन कर प्रवेश किया था. हालांकि बिग बॉस 14 में उनका सफर लंबा नहीं चला. फिर भी अपने प्यार और झगड़ों के एंगल से उन्होंने काफी चर्चाएं बटोरी. अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो बहुत अधिक वायरल होता जा रहा है. इस वीडियो में सोनाली फोगाट एक गाने पर कमर हिलाती हुई दिखाई दे रही है.

SONALI

वीडियो शेयर कर खूब तारीफें बटोर रही है सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट बिग बॉस के घर से निकलने के पश्चात अब दोबारा से सोशल मीडिया पर बहुत अधिक सक्रिय हो गई हैं. वह समय-समय पर अपने डांस की वीडियो को शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उनके द्वारा डाला गया एक वीडियो बहुत अधिक वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह कमर तेरी लेफ्ट राइट गाने पर कमर मटकाती हुई दिखाई दे रही है. उनके फैंस को उनका यह नया अंदाज बहुत अधिक लुभा रहा है. फैंस जमकर उनके इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

रह चुकी है टिक टॉक स्टार और अभिनेता

आपको बता दें कि किसी समय में सोनाली फोगाट टिक टॉक स्टार हुआ करती थी. टिक टॉक पर उनके 132000 फॉलोअर थे. सोनाली फोगाट अपनी टिकटॉक वीडियो की वजह से लोगों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय थी. इसके अतिरिक्त एक एक्टर्स के रूप में भी सोनाली फोगाट कार्य कर चुकी हैं. वह टीवी सीरियल अम्मा में कार्य कर चुकी हैं. इसके अतिरिक्त वह एक हरियाणवी गाने बंदूक आली जाटणी मे भी दिखाई दे चुकी है.

बिग बॉस के घर में रहते हुए किया था प्यार का इजहार

बिग बॉस 14 में बिग बॉस के घर में रहते हुए वह रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली के साथ झगड़ों को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती थी. दूसरी ओर सोनाली फोगाट ने एक कंटेस्टेंट अली गोनी के संबंध में अपने दिल की बात कही थी. वह अली गोनी को पसंद करने लगी थी. इस संबंध में सोनाली फोगाट ने सबको खुलकर बता दिया. हालांकि अली गोनी सोनाली फोगाट की काफी इज्जत करते थे और उन्हें मैम कह कर पुकारते थे.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts