बन रहा महादरिद्र योग: सूर्य ने कर्क राशि में किया प्रवेश, इन 3 राशि के जातकों की बढ़ी परेशानियां

ज्योतिष | जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है. हर महीने कोई ना कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन तो करता ही है. अब ग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है, जिस वजह से महादरिद्र योग बनने वाला है. इस वजह से तीन राशि के जातकों पर बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा. आज हम आपको बताएंगे कि किन 3 राशियों को 17 अगस्त तक परेशानियों का सामना करना होगा.

Surya Dev

इन राशि के जातकों की बढ़ सकती है परेशानियां

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए समय काफी कठिन रहने वाला है, आपको करियर में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. आपको सभी कार्य को समय पर पूरा करने की कोशिश करनी है नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है. लड़ाई- झगड़ा होने की भी प्रबल संभावना बन रही है, व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आपको मौजूदा समय में निवेश नहीं करना है. इस वजह से आपको हानि भी उठानी पड़ सकती है, धन हानि होने के भी योग बन रहे हैं. समय के प्रति सचेत रहे. व्यापार में भी आपको काफी सोच समझकर निवेश करना है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पेशे व करियर पर भी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है विवाह में कई प्रकार की परेशानियां आ सकती है, नई नौकरी ज्वाइन करने या अलग- अलग व्यवसायिक सौदों से अभी आपको बचना है. जीवन साथी के साथ भी अनबन हो सकती है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.