भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह की जींद में रैली को लेकर बड़ी खबर, पार्टी को लेकर भी दिया ये बयान

चंडीगढ़ | हरियाणा के BJP नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह 2 अक्टूबर को जींद में रैली करने जा रहे हैं. बीरेंद्र सिंह ने रैली से पहले उन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह बीजेपी छोड़कर नई राजनीतिक जगह तलाश रहे हैं. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह सिर्फ बीजेपी के साथ ही ठोस तौर पर अपनी बात रखते हैं. आज जिस तरह से बीजेपी अपनी रणनीति तैयार कर रही है उससे बीजेपी का ग्राफ बढ़ेगा. अगर गठबंधन में मिलकर लड़ेंगे तो नुकसान होगा. उनका परिवार बीजेपी से ही चुनाव लड़ेगा.

birender singh

बीजेपी है एक मजबूत पार्टी

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी 10 साल से सत्ता में है. इसने सामाजिक रूप से लोगों को जोड़ने का काम किया है. बीजेपी एक मजबूत पार्टी है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी इसलिए हारी क्योंकि ऐसी अफवाह थी कि कर्नाटक सरकार में कहीं और से ज्यादा भ्रष्टाचार है. जब पार्टी सत्ता में होती है तो कहीं न कहीं ऐसी चीजें होती हैं. बीरेंद्र ने कहा कि 2 अक्टूबर को जींद में होने वाली “मेरी आवाज सुनो” रैली का कार्यक्रम बीजेपी छोड़ने, कांग्रेस में शामिल होने, नई पार्टी बनाने या बड़े गठबंधन की योजना बनाने आदि से परे है.

बीरेंद्र सिंह ने गठबंधन पर कही ये बात

बीरेंद्र सिंह और उनके सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह और पत्नी प्रेमलता जेजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हैं. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में चौटाला और बीरेंद्र सिंह का परिवार 5 बार आमने- सामने रह चुका है. जिसमें 3 बार बीरेंद्र सिंह और 2 बार चौटाला परिवार ने जीत हासिल की है. गठबंधन के चलते जेजेपी हिसार लोकसभा और उचाना विधानसभा सीट पर अपना दावा कर रही है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.