एल्विश यादव ने गर्लफ्रेंड को लेकर किया बड़ा खुलासा, लव लाइफ के बारे में की खुलकर बात

नई दिल्ली | बिग बॉस OTT 2 की ट्रॉफी जीतने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में चल रहे हैं. उनकी मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. एल्विस इंस्टा पर लाइव हुए, जहां रिकॉर्ड तोड़ संख्या में लोग उनके साथ जुड़ गए. यूट्यूबर ने मीडिया में इंटरव्यू देना भी अब शुरू कर दिया है. हाल ही में उन्होंने एक चैनल को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इस सवाल के बारे में बात की. जिसका जवाब जानने के लिए उनके फैंस काफी समय से उत्सुक थे.

Elvish Yadav

लव लाइफ के बारे में की खुलकर बात

एल्विश यादव (Elvish Yadav) की गर्लफ्रेंड पिछले कई दिनों से चर्चा में है. बिग बॉस OTT 2 में उन्होंने बातों ही बातों में बता दिया था कि वह 19 साल की एक लड़की को डेट कर रहे हैं. हालांकि, वह कौन है, उसका नाम क्या है? क्या करती है? ऐसी कोई भी जानकारी एलविश ने नेशनल शो में नहीं दी. अब चैनल को दिए इंटरव्यू में एल्विश ने अपनी लव लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की है.

एल्विश व मनीषा के बीच सब कुछ ठीक- ठाक

मनीषा रानी ने शो बिग बॉस OTT 2 में एल्विश के साथ फ्लर्ट किया था. तब एल्विश ने उन्हें ऐसा न करने की हिदायत दी थी. इसके बाद, एल्विश और मनीषा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. हालांकि, अब एल्विश ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके और मनीषा के बीच सब कुछ सामान्य है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कमिटेड हैं तो उन्होंने हां कहा.

एलविश के दिल में किसी और के लिए फीलिंग

एल्विश ने कहा कि जब तक उसके दिल में किसी के लिए भावनाएं न हों, वह उसके साथ होने का दिखावा नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि अगर दिल से फीलिंग आएगी तो ही होगा प्यार, वरना नहीं होगा. दिल से अहसास कहीं और था, मैं जिसके साथ हूं उसके साथ ही हूं.

फिल्मों के भी आ चुके ऑफर

बिग बॉस फैन पेज ने खुलासा किया कि शो जीतने के बाद एल्विश को फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं. उनसे वेब सीरीज और कुछ अन्य रियलिटी शो के लिए संपर्क किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts