30 या 31 अगस्त कब मनाए रक्षाबंधन का त्यौहार, रात को नही बांधना चाहते राखी तो ये मुहूर्त रहेगा शुभ

ज्योतिष, Rakshabandhan 2023 | अबकी बार रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इसकी मुख्य वजह पूर्णिमा के दिन भद्रा का लगना है. इसी वजह से अबकी बार 30 अगस्त और 31 अगस्त दोनों को ही रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा. 30 अगस्त को रात 9:00 बजे के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है परंतु जो लोग रात में रक्षाबंधन नहीं मनाना चाहते वे लोग अगले दिन 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मना सकते हैं. इस दिन आप भद्रा के डर से भी मुक्त रहने वाले हैं और आप पूरे दिन राखी बांध सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब है.

Raksha Bandhan Rakhi

राखी बांधने का शुभ मुहर्त

रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा सावन महीने की पूर्णिमा के उदय तिथि में मनाया जाता है. इस साल पूर्णिमा उदया तिथि 31 अगस्त गुरुवार को है, ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाना ज्यादा बढ़िया है. 31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:55 AM से 7:55 AM तक का ही है. इसी मुहूर्त में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाना बढ़िया है. उसके बाद, आप 8:12 से शाम 5:42 के मध्य भी राखी बांध सकते हैं.

इसके विपरीत, यदि आप 30 अगस्त को राखी का त्यौहार मनाएंगे तो आपको रात को 9:01 के बाद ही राखी बांधने होगी. यदि भद्रा काल के दौरान भाई की कलाई पर राखी बांधी जाती है तो उसे अच्छा नहीं माना जाता. इस वजह से जीवन में कई प्रकार के परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.