पाकिस्तानी सीमा हैदर को मिला “बिग बॉस” और “द कपिल शर्मा” शो का ऑफर, शामिल होने पर दिया यह जवाब

नई दिल्ली | फिल्म से ऑफर आने के बाद और सीमा हैदर की अब किस्मत खुलती जा रही है. अब पाकिस्तानी सीमा हैदर (Seema Haider) को रियलिटी शो “बिग बॉस” और “द कपिल शर्मा” में शामिल होने का ऑफर मिला है. इस बार बिग बॉस शो का 17वां सीजन शुरू होने जा रहा है जिसमें मशहूर हस्तियों और अन्य मशहूर लोगों को शामिल होने का ऑफर दिया जा रहा है. सीमा- सचिन की जोड़ी को भी इसमें शामिल होने का न्योता मिला है.

Seema Haider Sachin Case

दोनों की जोड़ी को टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो “बिग बॉस” में भी शामिल होने का ऑफर मिला है. बिग बॉस शो को अभिनेता सलमान खान होस्ट करते हैं. युवा पीढ़ी के बीच इस शो का जबरदस्त क्रेज है. बिग बॉस के 17वें सीजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. साथ ही, इसके सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के नाम भी खबरों में आने लगे हैं. एल्विश यादव और अंकिता लोखंडे के अलावा सीमा- सचिन को भी ऑफर मिला है.

सीमा ने कही ये बात

सीमा हैदर ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर इस शो में ऑफर मिलने की बात कही है. सीमा का कहना है कि उन्हें बिग बॉस में शामिल होने का ऑफर मिला है. लेकिन, अभी उनकी वहां जाने की कोई इच्छा नहीं है. उन्होंने बताया कि अगर वह इसमें शामिल होती हैं तो मामले की जानकारी मीडिया समेत अन्य लोगों को जरूर दी जायेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

चल रही है जांच

बता दें कि पाकिस्तानी सीमा हैदर अपने 4 बच्चों को लेकर करीब 4 महीने पहले नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी सचिन के पास पहुंची थी. जब इसकी जानकारी जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस को हुई तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन, 3 दिन बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया. जिसके बाद, सीमा अपने बच्चों के साथ रबूपुरा कस्बे में अपने प्रेमी सचिन के घर में रह रही है. जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है, फिलहाल जांच चल रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.