आज इन 3 राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी, पूरा दिन बीतेगा जबरदस्त

ज्योतिष | आज चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में होने वाला है. इसके साथ- साथ आज मासिक शिवरात्रि का पर्व भी मनाया जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) की वजह से कुछ विशेष प्रकार के संयोग बनते हैं जिनका सभी राशि के जातकों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव दिखाई देता है.

Jyotishi

इस शुभ दिन सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिस वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए रहेगा काफी बढ़िया

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को जल्द ही किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. वहीं, आपका दाम्पत्य जीवन भी काफी अच्छा रहेगा. बच्चों के साथ कुछ खरीदारी के लिए भी जा सकते हैं. रुका हुआ पैसा जल्द ही आपको मिलने वाला है, आर्थिक कष्टो से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक आज परिवार के साथ मौज मस्ती करते हुए भी दिखाई देंगे. भाई बहनों के साथ यदि कोई मन मुटाव चल रहा है, तो अब वह समाप्त होने वाला है. नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए भी अच्छा दिन रहने वाला है. जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, करियर के लिहाज से भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों का आज सामाजिक और धार्मिक कार्य को करने में मन लगेगा, जल्द ही समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ने वाला है. आप माता- पिता की सारी उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे. रिश्तो में भी मिठास बनी रहेगी, कुल मिलाकर आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.