हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम रहेगा परिवर्तनशील, तापमान में आएगी गिरावट; पढ़े लेटेस्ट वेदर अपडेट

हिसार | हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है. दरअसल, कृषि मौसम विभाग हिसार का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिलेगी. मौजूदा समय में कई जिलों में बारिश हो रही है तो कहीं पर अभी भी सुखा है. ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं.

badal cloud

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव तथा पंजाब राज्य के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ मानसूनी हवाएं आने की संभावना बनी हुई है. इस वजह से राज्य में 19 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. वही, 16 से 18 सितंबर के दौरान उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में बीच- बीच में गरजचमक व हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

मौसम विभाग ने आगे बताया कि पश्चिमी जिलों मे कहीं- कहीं ही बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है. इसके बाद, राज्य के तापमान में हल्की गिरावट होना संभावित है. वैसे, इन दिनों लोग गर्मी से परेशान होने की वजह से बरसात की राह देख रहे हैं. सितंबर का आधे से ज्यादा महीना बीत चुका है. उसके बाद भी अभी तक गर्मी का प्रकोप जारी है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.