बीमारी ठीक करने के बहाने मां और मामी नाबालिग बेटी को तांत्रिक के पास भेजती थी, सुनसान जगह पर ले जाकर करता था बलात्कार

यमुनानगर | जिले में अंधविश्वास का बड़ा मामला उजागर हुआ है. जहां पर एक मां और मामी अपनी 17 साल की बेटी को एक तांत्रिक के पास बीमारी ठीक करने के बहाने से भेजती रही और तांत्रिक उस लड़की का यौन शोषण करता रहा. जब इस सारी घटना के बारे में बेटी ने अपनी मां को बताया तो मां को यकीन नहीं हुआ. उसे लगा कि उसकी बेटी के साथ कुछ गलत नहीं हुआ. फिर लड़की ने एक दिन अपने पिता को यह बात बताई तो पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत की. आपको बता दें बेटी ने अपनी मां, मामी और उस तांत्रिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. पुलिस मामला दर्ज करने के बाद अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Tantrik

 

यह था पूरा मामला

यमुनानगर में 17 साल की एक लड़की के पेट में दर्द रहता था .उसकी मां उसे सरकारी अस्पताल में लेकर गई और उसका अल्ट्रासाउंड भी करवाया. डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड में बताया कि उसके पेट में रसोली और पथरी है. जिसकी वजह से उसकी लड़की के पेट में दर्द रहता है. इस पर उसकी मां ने बताया कि उसके मायके के गांव निवासी सतीश अंधेरिया बाग धर्मशाला रादौर में दवाई देने आता है.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

सतीश एक तांत्रिक है और देवी मां की पूजा करता है. वह एक दिन अपनी बेटी को लेकर सतीश के पास इसका इलाज कराने के लिए पहुंची. उस माता के भगत ने बताया था कि उसकी बीमारी रात को 12:00 बजे दिवा लगाने से सही हो जाएगी. ऐसे में उसकी मां और मामी उस बच्ची को सतीश के साथ रात 12:00 बजे भेज देती थी. जिससे सतीश इसी बात का फायदा उठाकर उस बच्ची के साथ बलात्कार करता था.