झज्जर की पलक का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन, जीते 2 मेडल; गांव में खुशी का माहौल

झज्जर | मौजूदा समय में बेटियां हर जगह अपना दबदबा कायम करने का काम कर रही हैं. इसी क्रम में हरियाणा के झज्जर जिले के गांव निमाना की पलक ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए 2 मेडल जीते. पलक की इस उपलब्धि से गांव में भी खुशी का माहौल है. गांव के लोगों ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस दौरान लोगों ने कहा कि जीत से गांव, जिला, राज्य ओर देश का नाम रोशन हुआ है.

Palak Jhajjar Sports

242.1 स्कोर के साथ जीता स्वर्ण पदक

आपका जानकारी के लिए बता दिया जाए कि पलक ने 10 मीटर एयर इंडिविजुअल में 242.1 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता है. टीम इवेंट में पलक ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. पलक की यह उपलब्धि गांव में खुशी का प्रतीक है जिससे परिवार समेत गांव के लोग खुश हैं.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

पलक ने जीती हर प्रतियोगिता

पलक के चाचा जगबीर ने बताया कि उनके भाई जोगेंद्र के तीन बच्चे (2 बेटियां और एक बेटा) हैं, पलक ने साल 2018 में गुड़गांव के स्कूल में पढ़ाई के दौरान शूटिंग शुरू की थी. इस खेल के बाद कई पदक जीते, वह फ्रैट के करण सिंह रेंज में अभ्यास करती थी. शूटिंग चुनने के बाद उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला और हर प्रतियोगिता जीती.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.