Bank Holidays List: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, Bank Holidays List | आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है. RBI ने अक्टूबर में त्योहारों को देखते हुए कई दिन बैंक बंद करने के आदेश दिए हैं. 1 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, 8, 15, 22 और 29 अक्टूबर को भी रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे. 14 और 28 अक्टूबर को दूसरा और चौथा शनिवार है, जिसके कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. इसी तरह कई दिन बैंक बंद रहेगी जिसकी लिस्ट आपको मिलने वाली है.

Bank Image

16 दिन रहेंगे बैंक बंद

आपको बता दें कि अक्टूबर महीने के 31 दिनों में से 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इन 16 दिनों में शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. इसके अलावा, अक्टूबर महीने में महालया, कटि बिहू, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा और सरकार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भी बैंक बंद रहते हैं. अलग- अलग त्योहारों पर अलग- अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए की अक्टूबर महीने में बैंक छुट्टियों के दौरान भी बैंकों की ऑनलाइन सेवाएँ सामान्य रूप से काम करती रहेंगी. ऐसे में आप इसका इस्तेमाल अपने काम को पूरा करने के लिए कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

यहां देखे पूरी लिस्ट

  • 2 अक्टूबर: (सोमवार) – गांधी जयंती – राष्ट्रीय अवकाश
  • 14 अक्टूबर: (शनिवार)- महालया-कोलकाता में बैंक बंद
  • 18 अक्टूबर: (बुधवार) – कटि बिहू – असम में रहेगा बैंक बंद
  • 21 अक्टूबर: (शनिवार) – दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बंद रहेगा बैंक
  • 23 अक्टूबर: (सोमवार) – दशहरा (महानवमी)/ आयुध पूजा/ दुर्गा पूजा/ विजय दशमी – त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, झारखंड, बिहार में बैंक बंद
  • 24 अक्टूबर: (मंगलवार) – दशहरा, आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
  • 25 अक्टूबर: (बुधवार) – दुर्गा पूजा (दसैन) – सिक्किम में बैंक बंद
  • 26 अक्टूबर: (गुरुवार) – दुर्गा पूजा (दसैन)/ विलय दिवस – सिक्किम, जम्मू और कश्मीर में बैंक
  • 27 अक्टूबर: (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन) – सिक्किम में बैंक बंद
  • 28 अक्टूबर: (शनिवार) – लक्ष्मी पूजा – बंगाल में बैंक बंद
  • 31 अक्टूबर: (मंगलवार) – सरदार बल्लभाई पटेल का जन्मदिन है, गुजरात में बंद रहेगा बैंक
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.