दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत में लगे भूकंप के तेज झटके, 4.6 रही तीव्रता

नई दिल्ली | आज मंगलवार दोपहर में दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. बता दे इससे पहले भी हरियाणा में सुबह 11:06 बजे भूकंप के झटके (Delhi NCR Earthquake) महसूस किए गए थे. अब फिर से दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा कि नेपाल में सबसे पहले 4.6 तीव्रता से भूकंप के झटके लगे थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप का केंद्र नेपाल बताया है.

EARTHQUEAK BHUKAMP

इस दाैरान खाैफजदा लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. बता दे कई दफ्तरों व घरों में छत वाले पंखों समेत बाकी सामान हिलने लगा जिससे लोग डर गए.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.