3 नवंबर को शुक्र करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. एक तरफ जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती है, तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वैभव और धन के दाता के नाम से जाने जाने वाले शुक्र ग्रह आने वाली 3 तारीख को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं.

Rashi Parivartan

जैसा कि आपको पता है कि कन्या राशि पर बुध का आधिपत्य है और शुक्र ग्रह का बुध देव के साथ सम स्वभाव है. ऐसे में इस गोचर की वजह से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. उनके धन दौलत में वृद्धि होगी. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

3 नवंबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

सिंह राशि: शुक्र के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने वाली है. आपके जल्द ही धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो जल्द ही आपको धन लाभ हो सकता है. साथ ही, वाणी से भी आप लोगों को प्रभावित करते हुए दिखाई देंगे. इस समय आपका पारिवारिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होने वाला है. जल्द ही आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. इस समय आप कोई लग्जरी आइटम भी खरीद सकते हैं. साथ ही, वाहन और प्रॉपर्टी का सुख भी आपको मिलने वाला है. वहीं, शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वे भाव के स्वामी है, इसीलिए आप धन की सेविंग करने में भी कामयाब रहने वाले हैं. इस समय आपको संतान की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर आय के लिहाज से काफी फायदेमंद होने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. जल्द ही आपको समाज में कोई उच्च पद मिल सकता है. संतान की तरफ से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यदि आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से लाभ होगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.