मंगल के अस्त होने से इन 3 राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, भाग्य का मिलेगा भरपूर सहयोग

ज्योतिष | साहस और पराक्रम के कारक माने जाना वाला मंगल ग्रह 13 सितंबर को शाम 6:26 मिनट पर कन्या राशि में अस्त हुए थे और अब वह 22 जनवरी 2024 तक अस्त रहने वाले हैं. 23 जनवरी को मंगल ग्रह उदय हो जाएंगे. मंगल ग्रह के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों पर विपरीत प्रभाव भी पड़ा था. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे की मंगल ग्रह के अस्त होने से किन राशि के जातकों को लाभ होने वाला है.

Rashi Parivartan

इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे मंगल

वृषभ राशि: मंगल ग्रह के अस्त होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है. वहीं, आपको आपकी पूरी मेहनत का फल मिलने वाला है, जल्द ही आपके कार्य की तारीफ होगी. बेहतर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है. व्यापार की बात की जाए तो सफलता मिलने की पूरी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. यदि आप विदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो अब आपका यह सपना भी पूरा हो सकता है.

धनु राशि: मंगल का अस्त होना इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला साबित होने वाला है. करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई देगी. धन-धान्य में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं, आप परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे. जल्द ही आप बड़ी डील भी साइन कर सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा अलर्ट रहने की आवश्यकता है.

मीन राशि: इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिल सकता है, करियर के क्षेत्र में भी सफलता हासिल होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है. स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा अलर्ट रहने की आवश्यकता है. करियर में भी आपको लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.