हरियाणा के स्कूलों में 28 अक्टूबर का अवकाश घोषित, यहाँ पढ़े सरकार की घोषणा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य में 28 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया है. सरकार ने यह घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती और महाराजा अजमीढ़ जयंती को लेकर की है. बता दे इस संबंध में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिसूचना भी जारी कर दी है.

School Holiday

वाल्मीकि जयंती पर रहेगा अवकाश

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और महाराज अजमीढ़ जयंती के अवसर पर सभी स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ- साथ सरकारी दफ्तर में कार्यरत कर्मचारियों का सार्वजनिक रूप से अवकाश रहेगा. इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि हरियाणा में 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

बता दें 28 अक्टूबर को ऐसे तो सभी कर्मचारियों का अवकाश होगा, लेकिन नियुक्ति करने वाला कर्मचारी को काम करने के लिए ऑफिस बुला सकता है. ऐसे में इस दिन जो कर्मचारी फुल-टाइम और पार्ट-टाइम कर्मचारियों के तौर पर काम करते है, उन्हें उस दिन काम किए जाने वाले सामान्य घंटों के लिए न्यूनतम वेतन दर का भुगतान किया जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.