पानीपत के शुभम ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड, पिता नीरज चोपड़ा के रह चुके हैं कोच

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिला स्थित मॉडल टाउन के शांति नगर के 16 वर्षीय शुभम जागलान ने सीबीएसई कलस्टर जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीता है. यह प्रतियोगिता गोहाना के सत्यानंद पब्लिक में आयोजित की गई थी. शुभम ने 32 खिलाड़ियों को हराकर 54 मीटर थ्रो करके सफलता हासिल की. इससे पहले भी शुभम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत चुका है.

Shubham Jaglan Jawline Thrower

49 मीटर में किया थ्रो

बता दें कि शुभम ने डिस्ट्रिक नेशनल प्रतियोगिता में 49 मीटर थ्रो किया था. वहीं, शुभम का शिवाजी स्टेडियम में पहुंचने पर फूल-मलाओं से स्वागत किया गया. डॉ. एमकेके स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र शुभम ने बताया कि उनके पिता जितेंद्र जागलान जैवलिन थ्रोअर रहे हैं. पिता का सपना था कि देश के लिए पदक जीते.

पिता से शुभम हुआ प्रेरित

सुविधाओं की कमी के कारण पिता खेल जारी नहीं रख पाए. उसके बाद, शुभम ने पिता से प्रेरित होकर 2 साल पहले शिवाजी स्टेडियम में जैवलिन थ्रो का अभ्यास शुरू किया. पिता जितेंद्र ही कोच बने. शुभम सुबह- शाम हर रोज तीन- तीन घंटे अभ्यास करता था. अब शुभम नवंबर में होने वाली सीबीएसई नेशनल जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है. उसका लक्ष्य जूनियर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का है.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

पिता नीरज चोपड़ा के भी रहे चुके ट्रेनर

शुभम के पिता जितेंद्र जागलान शिवाजी स्टेडियम में नीरज चोपड़ा के भी ट्रेनर रह चुके हैं. उनसे ट्रेनिंग लेकर नीरज ने वजन घटाया था. जितेंद्र ने बताया कि शुभम की तकनीक में सुधार कराने के साथ- साथ उसकी ताकत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. आने वाली प्रतियोगिता में वह बेहतर प्रदर्शन करेगा. साथ ही, देश का नाम भी उंचा करेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.