हरियाणा में हॉट एयर बैलून सफारी की हुई शुरूआत, सीएम खट्टर ने लिया पहली उड़ान का मजा

पंचकूला | एडवेंचर का मजा लेने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा के पिंजौर में भी अब लोग हॉट एयर बैलून सफारी का आनन्द उठा सकेंगे. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को इसकी शुरुआत की. इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी साथ रहें. बता दें कि पंचकूला स्थित पिंजौर गार्डन बेहद ही प्रसिद्ध जगह है और यह मुगल गार्डन शैली का एक उदाहरण भी है.

Hot Air Balloon Safari

हथिनी कुंड बैराज में भी होगी शुरुआत

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पिंजौर के बाद अब हथिनी कुंड बैराज में भी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का बहुत जल्द शुभारंभ किया जाएगा. साहसिक खेल गतिविधियों में रूचि रखने वाले पर्यटकों को अब टिक्कर ताल के बाद हथिनीकुंड बैराज के तौर पर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए एक नई जगह उपलब्ध होगी. यहां पर वाटर स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी एक्टिविटी को संचालित किया जाएगा.

इको टूरिज्म का केंद्र है मोरनी हिल्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन और पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में पंचकूला के मोरनी हिल्स के पास टिक्कर ताल में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, जेट स्कूटर, पैरा सेलिंग और ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत पहले ही की जा चुकी है. इसके अलावा, इको- टूरिज्म इवेंट कैंपिंग साइट, ऑफ- रोड़ ट्रैवलिंग, हर्बल वाटिका की यात्रा इत्यादि की शुरुआत की गई है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला में आज ग्रीवेंस कमेटी की बैठक, मंत्री कृष्णलाल पंवार ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

इसके अलावा हरियाणा में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए पंचकूला के मोरनी हिल्स में इको- टूरिज्म बढ़ाने के उद्देश्य से वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के अलावा ट्रैक, माउंटन बाइकिंग ट्रैक और अन्य कई गतिविधियों की भी पहचान की गई है. इसके अलावा, मोरनी हिल्स में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग को साथ जोड़ा गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.